मेदिनीनगर (डालटनगंज): हजारों किलोमीटर उड़कर पलामू पहुंचे परिंदे, झीलों-नदियों में दिखी विदेशी मेहमानों की रौनक
गढ़वा, पलामु और लातेहार जिले में इन दिनों हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षियों का आगमन हुआ है। साइबेरिया, रूस, यूरोप और तिब्बत जैसे ठंडे इलाकों से हजारों किलोमीटर का सफर तय कर ये पक्षी झीलों, नदियों और तालाबों को अपना अस्थायी घर बना रहे हैं। नवंबर से शुरू हुआ यह सिलसिला मार्च तक जारी रहता है। वन विभाग के सर्वे के अनुसार, पलामू प्रमंडल में 180 से अधिक प्रजा