गुरारू: असनी में जनसेवक मोती यादव की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई
Guraru, Gaya | Nov 5, 2026 प्रखंड के असनी गांव में गुरुवार सुबह दिवंगत जनसेवक मोती यादव की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और एक मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन और सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। मौके पर पूर्व मुखिया श्याम सुंदर यादव, डॉ. हर्षवर्धन, जयवर्धन, सोनू, पुष्पवर्धन, नीतीश कुमार आदि थे।