बांदा: कालू कुआं चौराहे से बबेरू रोड इलाके में अतिक्रमण हटाया गया, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद
Banda, Banda | Dec 22, 2025 बांदा शहर के कालूकुआं इलाके से लेकर बबेरू रोड इलाके में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सोमवार को अतिक्रमण को हटवाने का काम किया। इस रोड पर स्थित चमरौडी तिराहा व कालका चौराहा में सड़कों के किनारे अवैध रूप से दुकान लगाए लोगों की दुकानों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान SDM समेत कई अधिकारी व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।