श्यामपुर कोतराहां में मंगलवार को दोपहर 1बजे लोहिया स्वच्छ बिहार फेज टू के तहत डब्लू पीयू केन्द्र का उद्घाटन फीता काट कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया सुगांती देवी ने की।मुखिया ने बताया कि लोहिया स्वच्छ बिहार निर्मल भारत का सपना है ।जिसे सभी को मिलकर पूरा करने का संकल्प लेना है।