जमुई: अमरथ मोड़ पर तेज रफ्तार का कहर: बाइक ने साइकिल सवार दो बुजुर्गों को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर
Jamui, Jamui | Apr 11, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ मोड़ के पास शनिवार दोपहर 12 बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार दो बुजुर्गों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान संगथू निवासी 60 वर्षीय रामस्वरूप महतो और 84 वर्षीय कालेश्वर महतो के रूप में हुई है।