प्रेस विज्ञप्ति
28 अक्टूबर 2026
जमुई: श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार श्रम अधीक्षक कार्यालय, जमुई द्वारा संयुक्त श्रम भवन, सोनपे, जमुई के सभागार में चार नई श्रम संहिताओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि बदलते आर्थिक एवं औद्योगिक परिवेश के अनुरूप श्रम कानूनों को सुव्यवस्थित करने का उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने श्रम कानूनों के प्रावधानों के व्यापक प्रचार-प्रसार और श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
प्रशिक्षण के दौरान चार श्रम संहिताओं—वेतन संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता, व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता तथा औद्योगिक संबंध संहिता—के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें न्यूनतम मजदूरी एवं समय पर वेतन भुगतान, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य तथा नियोक्ता-श्रमिक संबंधों को बेहतर बनाने और औद्योगिक विवादों के समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर, श्रम अधीक्षक, जमुई, झाझा, जमुई एवं सिकंदरा के कार्यपालक पदाधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के प्रतिनिधि, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा नियोजक उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से संबंधित हितधारकों को श्रम संहिताओं के प्रावधानों से अवगत कराते हुए श्रमिक कल्याण एवं कानूनों के प्रभावी अनुपालन के प्रति जागरूक किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
11 views | Jamui, Bihar | Oct 29, 2026