फुलवरिया: फुलवरिया के विभिन्न बाजारों में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर BSF के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति रखने की हुई अपील
थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों व चौक चौराहों में शनिवार के संध्या बीएसएफ के साथ पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज अपर थानाध्यक्ष विक्रम कुमार भी शामिल हुए। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों से विधि व्यवस्था व शांति बनाए रखने की अपील की गई। लोकसभा चुनाव में उपद्रवियों पर पुलिस विशेष निगरानी रखेगी।