सहसवान: सहसवान में विजिलेंस टीम और विद्युत विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई
सहसवान टाउन के टाउन-1 फीडर क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा विजिलेंस टीम एवं स्मार्ट मीटर टीम के संयुक्त सहयोग से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी विद्युत लाइनों को काटा गया।इसके अतिरिक्त, जिन उपभोक्ताओं की पूर्व में लाइन काटी जा चुकी थी, उनकी जांच की गई।