छत्तीसगढ़ में कबराकान हाथी का आतंक, 6 महीने में 15 लोगों की मौत, वन विभाग लगायेगा सैटेलाइट रेडियो कॉलर
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में कबराकान हाथी का आतंक लगातार जारी है। पिछले छह महीनों में इस हाथी के हमलों में 15 लोगों की जान जा चुकी है। लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने हाथी को ट्रैंकुलाइज कर सैटेलाइट रेडियो कॉलर लगाने का फैसला लिया है। प्रधान मुख्य वन्यजीव वार्डन ने इसके लिए अनुमति जारी कर दी है। अभियान की जिम्मेदारी सूरजपुर और बलरामपुर के डीएफओ को सौंपी गई है।
इधर, सूरजपुर जिले के रामानुजनगर वन परिक्षेत्र के उमेश्वरपुर में बीती रात कबराकान हाथी ने 45 वर्षीय दिलासो को कुचलकर मार डाला। इसके बाद हाथी सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र पहुंच गया और फिलहाल झिरमिटी गांव के पास जंगल में मौजूद है।
हाथी की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है और स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। वन विभाग की टीमें ड्रो