कोरबा: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा- देश अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा है
Korba, Korba | May 15, 2026 ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की स्थिति धीरे-धीरे “अघोषित आपातकाल” जैसी बनती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई, ईंधन संकट और बेरोजगारी से जूझ रही जनता को राहत देने के बजाय सरकार केवल सलाह देने तक सीमित हो गई है।