भीलवाड़ा: भीलवाड़ा ट्रांसपोर्ट नगर पूरी तरह बंद, सरकार की ट्रांसपोर्ट विरोधी नीतियों के खिलाफ ₹3.5 करोड़ का कारोबार ठप
सरकार की ट्रांसपोर्ट विरोधी एवं कथित दमनकारी नीतियों के विरोध में राजस्थान ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर में आयोजित चक्का जाम का भीलवाड़ा में व्यापक असर देखने को मिला। शहर का ट्रांसपोर्ट नगर दिनभर पूरी तरह बंद रहा।