ग्वालियर गिर्द: हवन की लकड़ी पर पुजारी के कमेंट से भड़का बवाल, बारात में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज
ग्वालियर के पुरानी छावनी क्षेत्र के मोतीझील स्थित शिवानी नगर में सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे बारात के दौरान हवन की लकड़ी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। पुजारी के एक कमेंट के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट तक नौबत पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।