कासगंज: जिला कलेक्ट्रेट पर प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की की बैठक
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित सभी विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि जनता को योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी तरीके से मिलना चाहिए, तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।