खरसिया: महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, अभियान संवेदना के तहत दुष्कर्म का फरार आरोपी सीतापुर से गिरफ्तार
रायगढ़ महिला थाना पुलिस ने “अभियान संवेदना” के तहत दुष्कर्म के फरार आरोपी नीरापद बबली को सीतापुर (सरगुजा) से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फेसबुक फ्रेंड बनकर महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।