गाज़ियाबाद: गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने अंतर्जनपदीय गिरोह के 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, 21 दो पहिया वाहन बरामद
गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले अंतरराज्य गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जहां पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 21 दो पहिया वाहन बरामद किए है। वहीं गिरोह के दो फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।