डिंडौरी: समनापुर जन कल्याण शिविर का हुआ समापन, 28 महिला स्वास्थ्य सहायता समूह को मिला एक करोड़ 68000 लाख रुपए की आर्थिक सौगात
डिंडौरी जिले के समनापुर जन कल्याण शिविर का बुधवार शाम 5:00 बजे समापन किया गया जहां केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे लोगों तक पहुंचाई गई और पात्र हितग्राहियों को मंच से स्वीकृत पत्र और हित लाभ का वितरण किया गया दरअसल 28 महिला स्व सहायता समूह को एक करोड़ 68 लाख रुपए की कैश क्रेडिट लिमिट सहित शासन कि विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।