धूमधाम से आंगनवाड़ी केंद्रों में मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
...
कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशन में जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों में जन्माष्टमी का पर्व उत्सव पूर्वक मनाया गया।
इसी अनुक्रम में ग्राम कोटमा एवं ग्राम मेंकी के आंगनबाड़ी केदो में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अखिलेश मिश्रा एवं परियोजना अधिकारी सोहागपुर आनंद अग्रवाल की उपस्थिति में जन्माष्टमी उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे कृष्ण और राधा की भूमिका में उपस्थित हुए तथा बच्चों का
तिलक लगाकर सम्मान किया गया और कृष्ण जन्मोत्सव पर बच्चों द्वारा के काटा गया। इस अवसर पर सभी आंगनबाड़ी केदो में विशेष भोज का आयोजन किया गया तथा आंगनबाड़ी केदो में फल एवं मिठाई वितरित की गई। आंगनबाड़ी केदो में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई तथा बच्चों में उत्साह का वातावरण रहा। जनसमुदाय टीवी कृष्ण जन्मोत्सव पर विशेष भागीदारी रही।
#shahdol #शहडोल
56 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Sep 4, 2026