धर्मशाला : चालकों और ऑपरेटरों के हक की लड़ाई लड़ना प्राथमिकता: मंजीत कुमार, नॉर्थ जोन महासचिव नियुक्त
ऑल इंडिया गवर्नमेंट ड्राइवर्स कन्फेडरेशन में मंजीत कुमार को नॉर्थ जोन का महासचिव और करबू तमांग को संयुक्त सचिव बनाया गया है। मंजीत कुमार ने कहा कि चालकों व ऑपरेटरों के हकों की रक्षा करना, सरकार तक उनकी मांगें पहुंचाना और सभी के हितों को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि “मेरी टीम ही मेरी ताकत है” और मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा।
#ManjeetKumar #DriversRights #GovernmentDrivers #AllIndiaGovernmentDriversConfederation #चालक #ऑपरेटर #कर्मचारीहित #ChambaExpress
Chamba, Chamba | Oct 16, 2026