मानिकपुर: चित्रकूट के मानिकपुर में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए दो मासूम, दोनों की हालत खतरे से बाहर
चित्रकूट। मानिकपुर के गोविंद नगर टिकुरा में गुरुवार दोपहर 2:45 बजे बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से आशिक (11) और ललुआ (6) घायल हो गए। दोनों को एम्बुलेंस से सीएचसी मानिकपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई। विशेषज्ञों ने गरज-चमक में सावधानी बरतने की सलाह दी।