हनुमानगढ़: मालखेड़ा में युवक को शराब पिलाकर फाइनेंस कंपनी के कागजात पर हस्ताक्षर करवा धोखाधड़ी, ₹75 हजार का सामान खरीदा
जिले के मलखेड़ा में एक युवक के साथ धोखाधड़ी करने का एक मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक को अधिक मात्रा में शराब पिलाकर फाइनेंस कंपनी के कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। इस धोखाधड़ी में करीब 75 हजार रुपए की रकम फाइनेंस करवाई गई। आरोप है कि शख्स ने उसे जातिसूचक गालियां निकालकर मारपीट भी की। पीड़ित अशोक कुमार ने थाना में एक जने के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है।