शुजालपुर: एसडीएम ने 55 डेसीबल की सीमा उल्लंघन पर तेज आवाज में डीजे बजाने वाले 6 संचालकों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने के मामलों को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। एसडीएम शुजालपुर अंकिता पाटकर ने सीहोर से आए डीजे सहित छह संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। नोटिस देवकृपा डीजे ब्यावरा, बालाजी डीजे बावड़ीखेड़ा, यादव डीजे शुजालपुर, मां अंबे डीजे शुजालपुर मंडी, सांवरिया डीजे शुजालपुर तथा सीहोर के एक