प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में डीएलसी भूमि दरों की समीक्षा बैठक, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएलसी (जिला स्तरीय समिति) की बैठक राजस्व मंत्री हेमंत मीणा की उपस्थिति एवं जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, उपमहानिरीक्षक पंजीयन वृत्त बांसवाड़ा रामावतार कुमावत, सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान रा