भिंड नगर: भिंड पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश किया, हजुरीपुरा रोड से दो महिलाओं समेत चार आरोपी गिरफ्तार
भिंड पुलिस ने हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गुरुबार की रोज सुबह करीब 11 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते थे। गिरोह विशेष रूप से बुजुर्ग और ग्रामीण लोगों को निशाना बनाता था। फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई कि 23 मई को वह भिंड बाजा