रोहतक: आजादगढ़ में पीजी में रहने वाली एमपी की नाबालिग बॉक्सर ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट
Rohtak, Rohtak | May 6, 2024 रोहतक के आजादगढ़ स्थित एक पीजी में मध्य प्रदेश की बॉक्सर ने फांसी का पुंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब नाबालिग बॉक्सर को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। वहीं मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा कि माता-पिता मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।