गुमला: तेल गांव में दोस्त ने युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
Gumla, Gumla | Mar 3, 2025 सदर थाना क्षेत्र के तेलगांव निवासी सुमन उरांव ने अपने ही दोस्त तेलगांव निवासी दीपक लोहरा पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के बाद सोमवार की शाम पुलिस ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक ने बताया दोनों दोस्त तेल गांव में शराब पीने गए थे। शराब पीने के बाद दीपक ने मेरे साथ जमकर मारपीट किया और दिन में ही मैं साइकिल से गिरकर चोटिल हो गया था उसका वीडियो बनाया।