पातेपुर: पातेपुर पुलिस का शराब धंधेबाजों के खिलाफ अभियान, मक्के के खेत से 579 लीटर विदेशी शराब जब्त
पातेपुर पुलिस शराब धंधेबाजों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने मंडई डीह गांव स्थित टीनही स्कूल के पीछे मक्के के खेत से 579 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। शुक्रवार की सुबह 9 बजे पुलिस ने बताया कि धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। अहले सुबह भी छपरमारी हुई है। जांच, प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा रही है।