कोरबा: कोरबा में रेत तस्करों का कहर, सोन नदी से अवैध रेत लाते समय ट्रैक्टर पलटा, 1 की मौत, 2 घायल, मचा हड़कंप
Korba, Korba | Jun 25, 2026 कोरबा जिले में अवैध रेत तस्करी पर अंकुश लगाने खनिज विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है, बावजूद इसके तस्कर बाज नहीं आ रहे। अवैध रेत निकासी का खामियाजा अब जान से चुकाना पड़ रहा है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम मड़वारानी में सोन नदी से अवैध रेत ला रहा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में 29 वर्षीय शिवकुमार पटेल की मौत हो गयी.