भीलवाड़ा: श्री सीताराम सत्संग भवन ट्रस्ट ने मानव सेवा की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए धर्मशाला में 150 KW सोलर प्लांट स्थापित किया
भीलवाड़ा। श्री सीताराम सत्संग भवन ट्रस्ट, भीलवाड़ा द्वारा गौ-सेवा, कबूतर-सेवा व अनवरत हरि कीर्तन के साथ-साथ मानव सेवा के क्षेत्र में एक और सराहनीय पहल की गई है. ट्रस्ट द्वारा निर्धन एवं असहाय लोगों की सहायता हेतु महात्मा गांधी आरोग्य सदन परिसर में नवनिर्मित 'श्री सीताराम धर्मशाला' में 150 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित करवाया गया है।