खलीलाबाद: बांडा बाजार मारपीट मामले में चार दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई
धनघटा थाना क्षेत्र के बांडा बाजार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में राम नारायण और कृष्णा पुत्र गंगा प्रसाद घायल हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि तहरीर देने के चार दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। महिला पुलिसकर्मी की निगरानी में मेडिकल कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।