माण्डल: काशीराम जी की खेड़ी में दिनदहाड़े चोरी, एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई
माण्डल थाना क्षेत्र के काशीराम जी की खेड़ी गांव में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। 70 वर्षीय सोहन लाल कुमावत ने थाने में रिपोर्ट देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना ने पुलिस गश्त के दावों की पोल खोल दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि एक सप्ताह बाद भी कार्यवाही नहीं।