लैलूंगा: महीनों से बंद आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों का भविष्य प्रभावित, ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन पर उठे सवाल
भकुर्रा ग्राम पंचायत से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां आंगनबाड़ी केंद्र पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है। इस कारण गांव के छोटे बच्चों को मिलने वाला पोषण आहार, प्रारंभिक शिक्षा एवं देखभाल पूरी तरह बाधित हो गई है।