स्लीमनाबाद: तेवरी में हज़ारों के जेवर की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत तेवरी में चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार राहुल पिता संतोष कुमार सोनी (32) निवासी तेवरी के यहां अज्ञात बदमाश ने चोरी की है। चोर ने 50 हजार रुपए से अधिक कीमत के जेवरात पार कर दिए हैं। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया है