छत्तीसगढ़ के बलरामपुर कलेक्ट्रेट स्थित नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय में आज एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अम्बिकापुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रबंधक विद्यासागर गोपाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ट्रांसपोर्टिंग का काम करने वाली एक स्थानीय फर्म का लगभग ₹11.30 लाख का बिल पास करने के एवज में प्रबंधक द्वारा 2% कमीशन यानी ₹22,000 की मांग की जा रही थी।
ठेकेदार की लिखित शिकायत पर एसीबी ने पहले मामले का गोपनीय सत्यापन कराया और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाकर कलेक्ट्रेट दफ्तर से ही प्रबंधक को दबोच लिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस सख्त कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है, और एसीबी की टीम द्वारा मामले में आगे की कानूनी व वैधानिक प्रक्रिया जारी है।
#Balrampur #ACBAction #BreakingNews #CorruptionFreeIndia #ChhattisgarhNews #Ambikapur #CrimeUpdate #ActionAgainstCorruption #FatafatNews