सिरोंज: फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए टोंकरा निवासी एक ही परिवार के चार लोग, इलाज के लिए भोपाल किया गया रेफर
जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत टोकरा निवासी एक ही परिवार के चार लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए,परिवार के युवक ने बताया कि उन्होंने कृति कंपनी की तेल की कैन खरीदी थी, इस तेल से सब्जी बनाकर खाने के बाद चार लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ गया,वही चारों को उपचार के लिए भोपाल भेजा गया है।