सिरोंज: न्यायालय भवन में विधिक साक्षरता शिविर के तहत न्यायाधीशों ने थाना प्रभारियों को दी नए कानूनों की जानकारी
न्यायालय भवन में 1 जुलाई 2024 से लागू हुई विधि प्रकिया पर संगोष्ठी हुई। इसमें प्रथम जिला न्यायाधीश सुरेन्द्र मेश्राम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम एवं पॉक्सो एक्ट के नए संशोधित कानून के विषय में तथा थाने में व घटना स्थल पर होने वाली कार्रवाई के विषय में पुलिस अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी।