बिजनौर: मारपीट का वीडियो वायरल होने के मामले में कार्रवाई ना किए जाने पर SP बिजनौर ने मंडावर थाना अध्यक्ष को किया सस्पेंड
Bijnor, Bijnor | Jul 22, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र में मोहल्ला सम्भा बाजार में स्थित मेले में एक मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कुछ शरारती तत्वों ने एक युवक के साथ मारपीट की थी। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई न करने को लेकर एसपी अभिषेक झा ने मंडावर थाना अध्यक्ष रवि तोमर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।