बिजनौर: गांव मेहमसापुर के पास दो बाईके आपस में टकराई एक युवक घायल
Bijnor, Bijnor | Jul 22, 2024 बिजनौर जनपद के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव में मेहमसापुर में दो तेज रफ्तार बाइके आपस में टकरा गई। मंडावर क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी दीपक नजीबाबाद किसी काम से गया था। गांव में मेहमसापुर के पास पहुंची तो दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।