बिजनौर: बिजनौर के काजीपाड़ा में मीरा सामन रोड पर गन्ने के खेत में बैठा मिला गुलदार लोगों में मचा हड़कंप
Bijnor, Bijnor | Jul 22, 2024 बिजनौर जनपद में थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में काजीपाड़ा के पास मीरा सामन रोड पर गन्ने के खेत में गुलदार बैठा दिखने से हड़कंप मच गया। गुलदार को देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गुलदार की वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। गुलदार की सुचना वन विभाग की टीम को मिली तो वन विभाग की टीम ने जल्द ही गुलदार को पकड़ने का आश्वासन दिया है।