बिजनौर: बिजनौर में देर रात शक्ति चौक पर स्थित कंप्यूटर सेंटर में लगी आग लाखों का नुकसान
Bijnor, Bijnor | Jul 22, 2024 देर रात नजीबाबाद मार्ग स्थित शक्ति चौक पर कंप्यूटर सेंटर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने से कंप्यूटर सेंटर में रखा कंप्यूटर फोटो स्टेट मशीन सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने आग पर बा-मुश्किल आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक लाखों रुपए का नुकसान हो चुका था।