शाहनगर: खमतरा में युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, मृतक पिछले 3 साल से मानसिक रूप से था परेशान
शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खमतरा में 38 वर्षीय युवक का शव उसके ही घर में पंखे से लटकता हुआ पाया गया। मृतक की पहचान भारत लाल यादव पिता उमेश यादव के रूप में हुई है।शाहनगर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर के शव विच्छेदन गृह भेजा, जहां डॉक्टर आशीष तिवारी द्वारा दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमार्टम किया गया।