देवेंद्रनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर में ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न, बीएमओ ने दिए सख्त निर्देश
गुरुवार, दोपहर 1 बजे) – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत नगर में आज ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन ने की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई।