जबलपुर में भाजपा नेता ने की हर्ष फायरिंग, शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
जबलपुर में एक बार फिर हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना मझौली की है जहां कि प्रशांत राय नाम के व्यक्ति ने एक शादी समारोह के दौरान पहले तो स्टेज पर पिस्टल से फायरिंग की, उसके बाद रोड पर आकर भी उन्होंने एक के बाद एक दो फायर किए। बताया जा रहा है कि हर्ष फायरिंग करने वाले प्रशांत राय भाजपा नेता है, जिनका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।