अजयगढ़: अजयगढ़-चंदला मार्ग पर बिसनाखेड़ा के पास बड़ा हादसा, बस पलटने से 15 यात्री घायल
Ajaigarh, Panna | Sep 24, 2026 अजयगढ़-चंदला मार्ग पर देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिसनाखेड़ा गांव के पास अजयगढ़ से चंदला जा रही सल्वर कंपनी की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक अजयगढ़-चंदला मार्ग पर बड़ा हादसा बिसनाखेड़ा के पास बस पलटी 15 यात्री घायल।