समस्तीपुर: मांगों को लेकर किसान प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से की मुलाकात
मांगों को ले डीएम से मिला किसान प्रतिनिधिमंडल समस्तीपुर। जिला किसान कौंसिल ने फसल छति मुआवजा, रसोई गैस की किल्लत एवं बड़े पैमाने पर हो रहे कालाबाजारी सहित 8 सुत्री मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। जिलामंत्री सत्यनारायण सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज प्रसाद सुनील, उपेंद्र राय, अमित अन्य साथियों ने डीएम को किसानों की समस्या से अवगत कराया।