*मां गंगा के चरणों में शिवसेना ने किया प्रतीकात्मक पिंडदान, भ्रष्ट व्यवस्था के अंत का संकल्प*
सावन के अंतिम दिन शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने स्वास्थ्य व्यवस्था, भ्रष्टाचार सनातन विरोधियों और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता तानाशाह सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज
सीधी। सावन माह के अंतिम दिन संगम नगरी मां गंगा के चरणों में वंदन कर शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने भ्रष्टाचार, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की कथित निष्क्रियता तथा सनातन को जातिगत संघर्ष में बांटने वाली मानसिकता के खिलाफ प्रतीकात्मक पिंडदान करते हुए बदलाव का संकल्प लिया।
विवेक पांडे ने मां गंगा एवं समस्त देवी-देवताओं को साक्षी मानकर विधि-विधान से प्रतीकात्मक पिंडदान किया। उन्होंने कहा कि यह पिंडदान किसी व्यक्ति विशेष के प्रति द्वेष या व्यक्तिगत विरोध नहीं, बल्कि उस व्यवस्था और मानसिकता के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध है, जो जनता की समस्याओं की अनदेखी करती है, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है और समाज को विभाजित करने का प्रयास करती है।
उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों और जनहित के मुद्दों पर अब चुप्पी स्वीकार नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शिवसेना का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अन्याय के सामने सिर झुकाने के बजाय लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज को और मजबूती से उठाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान शिवसेना जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, युवा जिला संयोजक आकाश परांडे, कृष्ण कुमार सोनी सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।
शिवसेना नेताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा और जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम जारी रहेगा।
हर-हर गंगे! 🚩
हर-हर महादेव! 🔱