मुगलसराय: जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 1278 वाहनों का चालान, ₹1648500 का जुर्माना अधिरोपित
प्रभारी निरीक्षक यातायात सुरेंद्र यादव मय यातायात टीम व जनपदीय थाना पुलिस टीम द्वारा यातायात माह नवंबर के अवसर पर मंगलवार को जनपद में विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना साइलेंसर या मोडिफाइड साइलेंसर,बिना हेलमेट,बिना सीटबेल्ट,तीन सवारी,ब्लैक फिल्म लगे वाहनों आदि कुल 1278 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान ₹1648500 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।