अनूपपुर: जिला पंचायत सभागार में जनगणना 2026: स्वगणना प्रपत्र भरने का प्रशिक्षण, जागरूकता पर ज़ोर
भारत की जनगणना 2026 के तहत ऑनलाइन स्वगणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया को लेकर जिला स्तर पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनगणना निदेशालय भोपाल के प्रशिक्षक ने उपस्थित प्रतिभागियों को स्वगणना पत्रक भरने और उससे जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। जिला पंचायत सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।