अतरौली हनुमान मंदिर का ताला तोड़ चोर रात में उठा ले गए चांदी का मुकुट व घंटा अहरौरा थाना क्षेत्र के इमिलिया चट्टी चौकी अन्तर्गत अतरौली कला गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के गेट में लगे सिकड़ को काटकर चोर मंगलवार की रात्रि चांदी का मुकुट व तीन घंटा उठा ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।