जिला स्तरीय बैठक में फूटा एंबुलेंस कर्मियों का गुस्सा, नियोक्ता पर मनमानी के गंभीर आरोप। लौरिया सीएचसी परिसर में रविवार को बिहार एंबुलेंस कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक में एंबुलेंस कर्मियों का गुस्सा जमकर फूटा। जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दर्जनों कर्मियों ने नियोक्ता पर मनमानी, शोषण का आरोप लगाया।