मुगलसराय: मुग़लचक में PWD की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया
चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के मुग़लचक में PWD की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास प्रशासन ने विफल कर दिया। कब्रिस्तान की घेराबंदी के नाम पर अतिक्रमण किया जा रहा था। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बुधवार शाम 04 बजे बताया की मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाया और दफनाने की प्रक्रिया रुकवाई। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है।